गढ़वा, जुलाई 6 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत करूआकलां गांव निवासी 30 वर्षीय विनोद कुमार सर्पदंश से गंभीर हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि वह घर के पास बैठा हुआ था। उसी बीच सांप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...