सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सीतामढ़ी। बेहद अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सदर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक सर्पदंश के बाद इलाज के लिए पहुंचा और साथ में उस सांप को भी डिब्बे में बंद कर लेकर आया, जिसने उसे काटा था। डिब्बे में बंद जिंदा सर्प को देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और परिजनों के बीच दहशत मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, मेजरगंज थाना क्षेत्र के डूमरी गांव निवासी मुकेश पासवान केले के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग घबरा जाते हैं, लेकिन मुकेश ने साहस का परिचय देते हुए सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और सदर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में जैसे ही उसने डिब्बा खोला और चिकित्सकों को बताया कि यही वह सांप है, जिसने उसे काटा है, वहां मौजूद लोग द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.