धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सोमवार को दो लोग सर्पदंश की आशंका लेकर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इनमें एक भीतिया निवासी अख्तर अंसारी हैं। दूसरी राजगंज की रहनेवाली सावित्री देवी हैं। यहां इमरजेंसी में दोनों ने डॉक्टरों को बताया कि उन्हें अचानक किसी चीज के काटने का एहसास हुआ। हालांकि वे यह नहीं देख पाए कि उन्हें क्या काटा। दोनों ने आशंका जताई है कि वे सर्पदंश के शिकार हुए हैं। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने दोनों भर्ती कर लिया है। दोनों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। उनकी जांच के लिए ब्लड सैंपल भी लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। डॉक्टरों के अनुसार मरीजों की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर एंटी स्नेक वेनम दिया जाएगा। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

हिंदी हिन्द...