लखनऊ, जनवरी 8 -- बर्फीली हवाओं का सितम और गहरा गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है, जहां दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान 12 शहरों में सर्दी का असर ज्यादा रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर थोड़ी राहत लेकर आ रहा है। शुक्रवार से दो दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। सोनभद्र का चुर्क इलाका प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात की ठंड के मामले में 5 प्रमुख शहर सबसे अधिक प्रभावित रहे, जिनमें चुर्क के साथ गोरखपुर और वाराणसी एयरपोर्ट (दोनों 4.8 डिग्री), सुलतानपुर (5.0 डिग्री) और फुरसतगंज (5.2 डिग्री) शामिल हैं। इसके अलावा अयोध्या में 5.5 और का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.