खगडि़या, दिसम्बर 6 -- खगड़िया। जिले में अगले दो दिनों तक सर्द हवा से ठंड का असर बढ़ेगा। सर्द हवा से मौसम में हल्की कनकनी का असर भी बढ़ेगा। वहीं सुबह में हल्का कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले सप्ताह तक के पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। साथ ही मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में सुबह में हल्का कोहरा बना रहेगा। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही इस अवधि में औसतन तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। अगले सप्ताह तक सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत व दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। इधर मौसम में सर्द का असर बढ़ने लगा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.