अमरोहा, जनवरी 15 -- अमरोहा/गजरौला, हिटी। शीतलहर के सामने बुधवार को धूप भी फीकी रही। सुबह के वक्त आसमान में घना कोहरा छाया रहा। यातायात प्रभावित हुआ। ठंड में लोग ठिठुरते नजर आए। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस घटने के बाद चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के वक्त घना कोहरा आसमान में छाया रहा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर किसी तरह अपना सफर तय किया। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन शीतलहर के सामने फीकी रही। दिनभर शीतलहर चलने की वजह से ठंड का असर कम नहीं हुआ। शाम में दिन ढलते ही ठंड एक बार फिर से बढ़ गई। लोग जल्द ही घरों में कैद हो गए। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.