फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- फतेहपुर। पूस का महीना शुरू होने के साथ ही लोग रात और सुबह के समय सर्दी का अहसास कर रहे हैं। सर्द हवा चलने से दिन के समय भी धूप की गर्माहट में कमी महसूस की जा रही है। रात में हवा से लोगों की कंपकपी छूट रही है। शाम होते ही गलन का कहर शुरू हो जा रहा है, सुबह देर तक कोहरा छाया रहता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोआबा में करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन और रात का तापमान में हो रही गिरावट के साथ सर्दी बढ़ती जा रही है। सर्द हवा चलने से सुबह और रात में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। शाम होते कोहरा शुरू हो जा रहा है, सुबह देर तक छाया रहता है। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा दिख रहा है। सड़कों पर वाहन सुबह हेड लाइटें जलाकर चल रहे हैं। दिन में खिली धूप में भी सर्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.