मुरादाबाद, फरवरी 8 -- मुरादाबाद। तीन दिन से काफी तेज रफ्तार से चल रही सर्द हवा के तेवर पस्त पड़ गए जिससे रविवार को लोगों ने राहत महसूस की। पश्चिम दिशा से चली सर्द हवा की रफ्तार शनिवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। शुक्रवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली थी। पहाड़ों पर पिछले दिनों काफी बर्फबारी होने के चलते पश्चिम दिशा से चली हवा में काफी ठंडक रही जिसका असर सुबह और रात के समय सर्दी के तेवर काफी तीखे रहने के तौर पर महसूस किया गया। सर्द हवा के फर्राटे की वजह से दिन और रात का तापमान औसत से थोड़ा नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छा सकता है। हालांकि, पूर्वान्ह होने तक कोहरा छंट जाएगा और दिन के समय अच्छी धूप खिलने के आस...