बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार की सुबह भी बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इस दौरान बह रही हवाओं से ठंड और भी बढ़ी रही। दोपहर में धूप निकली लेकिन बेअसर रही। मौसम वैज्ञानिक की माने तो आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक से तीन फरवरी के दौरान बारिश होने व तापमान बढ़ने की उम्मीद है। चार फरवरी से तापमान में फिर से थोड़ी गिरावट सम्भावित है। रात से बह रही शीतलहर ने बढ़ाई ठंड: तीन दिन पहले बुधवार को हुई बारिश के बाद से मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। गुरुवार की रात से बह रही शीतलहर का असर शुक्रवार को भी रहा। भोर में बह रही बर्फीली हवाओं के कारण तेज ठंड रही। जिससे लोग गर्म कपड़ों में भी ठंड से कांपते दिखे। इस शीतलहर का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.