सीवान, दिसम्बर 25 -- सीवान , नगर प्रतिनिधि। जिले में पिछले चार दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड जारी है। बर्फीली हवाओं और गलन भरी ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह ठिठुरा दिया। घने कोहरे के बीच ओस की बूंदें बारिश की तरह गिरती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। सुबह के समय अस्पताल रोड, मेन रोड, जेपी चौक, कागजी मुहल्ला रोड और बबुनिया मोड़ सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए, जो खरपतवार जलाकर अलाव तापते दिखे। शाम होते ही एक बार फिर ठंड और गलन का असर बढ़ गया। जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर 6 से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। कड़ाके की ठंड के कारण खुले स्थानों पर रुकना मुश्कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.