पीलीभीत, जनवरी 3 -- पीलीभीत। बीते एक सप्ताह से पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड से शहर समेत जिलेवासी ठिठुर रहे हैं। कोहरे और बादल के बीच चल रही हवाओं ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल दिया है। सुबह कोहरे के साथ शीत लहर के चलते मौसम काफी ठंडा रहा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक चालकों को हुई। लगातार पड़ रही ठंड का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। दिनभर शीतलहर चलती रही। शाम होते-होते मौसम और अधिक ठंडा हो गया। दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। दिनभर व्यस्त रहने वाली सड़कों पर भी ठंड के कारण वाहनों की आवाजाही बहुत कम थी। लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटा हुआ देखा गया। बाइक सवार भी ठंड से कांप रहे थे। ठंड के मौसम के कारण पक्षी और जानवर भी आग के पास सेंकते नजर आए। शाम होते-होते ठंड ने पूरी तरह जिले को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.