औरैया, जनवरी 31 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर संचालित योग वैलनेस सेंटर की गतिविधियों के अंतर्गत नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय दिल्ली दरवाजा में छात्र-छात्राओं को सर्द मौसम में तीव्र रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। घने कोहरे और तेज सर्द हवाओं के बीच बच्चों को जुकाम, खांसी, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ योग इंस्ट्रक्टर व योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने बच्चों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के सरल उपाय बताए। उन्होंने बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए समझाया कि नियमित योग, संतुलित आहार और सही दिनचर्या अपनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बार-बार होने वाली सर्दी-खांसी से बचाने के लिए खान-पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.