अलीगढ़, नवम्बर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नवंबर के दूसरे हफ्ते में सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। तापमान में अचानक गिरावट के साथ धुंध ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम का यह बदलाव सिर्फ ठिठुरन ही नहीं ला रहा, दिल और सांस के मरीजों के लिए खतरनाक चुनौती भी साबित हो रहा है। डॉक्टर बताते हैं कि ठंडी हवाएं रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देती हैं, जिससे दिल पर दबाव बढ़ जाता है और सांस की नलियां संकुचित होकर दमा या सांस की दिक्कतें पैदा करती हैं। अलीगढ़ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों सुबह-शाम सर्द हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ हवा में नमी और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। इसका सीधा असर दिल, दमा और बीपी के मरीजों पर पड़ रहा है। दीनदयाल अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंघल बताते हैं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.