अलीगढ़, नवम्बर 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्द हवाओं के तेज होते ही शहर में सर्वाइकल के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। अस्पतालों और क्लिनिकों में गर्दन दर्द, झनझनाहट और कंधों तक खिंचाव की शिकायतें पिछले दिनों के मुकाबले बढ़ी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का मौसम मांसपेशियों को सख्त कर देता है, ऊपर से झुककर मोबाइल या लैपटॉप देखने की आदत सर्वाइकल के मामलों में तेजी से इजाफा कर रही है। ठंड बढ़ते ही फिजियोथेरेपी सेंटरों में 35 प्रतिशत लोगों में गर्दन दर्द के केस दर्ज किए गए हैं। दीनदयाल अस्पताल में संचालित फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर में प्रतिदिन 40 से 45 लोग फिजियोथेरेपी कराने आते हैं। इनमें अधिकांश गर्दन दर्द से पीड़ित हैं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अभय पचौरी ने बताया कि सुबह के समय मरीजों की भीड़ सबसे ज्यादा रहती है। क्योंकि, रात के समय ता...