कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास फिर से होने लगा है। अगले 48 घंटों तक तेज सर्द हवाएं जारी रहेंगी। अगले विक्षोभ के बाद 27 से पहली मार्च तक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, विक्षोभ आने का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। करीब 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दिन भर तेज हवाएं चलीं। पहले उत्तर पश्चिमी और फिर हवा की दिशा दक्षिण पश्चिमी हो गई। हवा में सर्दी का अहसास रहा। तेज धूप खिली लेकिन मौसम में गर्मी का अहसास नहीं करा सकी। ऐसे में लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 27 से 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे 24 घंटे पहले तापमान 30.2 डिग्री पहुंच चुका था। अधिकतम पारा फिर भी सामान्य से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14 से 11.6 डिग्री सेल्सियस रह...