रांची, दिसम्बर 26 -- पूरा झारखंड सर्द हवाओं की चपेट में है। तापमान लगातार गिर रहा है। इसके कारण कनकनी में भी इजाफा हो रहा है। गुरुवार को गुमला राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिन के दौरान चल रही बर्फीली हवा की रफ्तार से अधिकतम पारा 17.4 डिग्री पर आ गया है। इस बीच, शुक्रवार को भी राज्य के 12 जिलों रांची, खूंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा में शीतलहर चलने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी। रांची में तीन डिग्री तक पारा गिर गिर सकता है। इससे कनकनी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, रांची, मेदिनीनगर, गढ़वा, कोडरमा आदि जिलों में दिन में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.