झांसी, नवम्बर 8 -- दो दिनों से कहर ढा रही पछुआ से रानी का शहर झांसी ठिठुर उठा है। शुक्रवार की रात सर्दी के तेवर सख्त रहे। सड़कें हल्की धुंध के आगोश में रहा। शनिवार सुबह आकाश साफ हुआ। खिली धूप ने राहत दी। पर, शाम गहरी होते ही काया कंपकंपा उठी। बंदे जैकेट, टोपी, दस्तानों में पैक रहे। शुक्रवार को अधिकतम पारा 27 तो न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में सर्दी के तेवर और तीखे होंगे। शनिवार सुबह 6.28 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त शहर पर हल्की धुंध छाई रही। सर्दी पूरे रौ में थी। लोग घरों में कैद रहे। मॉर्निंग वॉक को लेकर शहरी गर्म कपड़ों में पैक नजर आए। रंग-बिरंग स्वेटर पहनकर बच्चे स्कूल को निकले तो कामगार दफ्तर। 10.30 बजे के करीब सूरज में तेजी आई। पर, सर्द हवाएं सताती रहीं। सुबह 11 बजे करीब लोगों को धूप रास आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.