झांसी, नवम्बर 12 -- नवंबर के दूसरे सप्ताह के आखिरी दिनों में सर्दी सताने लगी हैं। लगातार बढ़ रहे हवाओं के असर से रानी का शहर झांसी ठिठुर उइा है। बुधवार खिली धूप ने झांसीवालों को राहत दी। वहीं शादी गहरी होते कंपकंपी छूट गई। अधिकतम पारा 28 तो न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। बुधवार सुबह 6.31 बजे सूर्योदय हुआ। उस हल्की धुआं और शहर जाड़े में जकड़ा था। पूरब, पश्चिम दिशाओं से तीव्र गति से चल रही हवाएं मोर्चा संभाले रहीं। जिससे शहरियों ने घरों में ही रहना उचित समझा। सुबह 8.30 बजे धूप में कुछ तेजी आई। लेकिन, हवाओं ने तन से गर्म कपड़े नहीं हटने दिए। 10.30 बजे से सूरज ने सभी के चेहरे खिला दिए। घर, दफ्तर, अस्पताल, सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। 6 से 8 किमी रफ्तार से चल रह...