हरिद्वार, फरवरी 3 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में सोमवार को सर्द हवाएं चलने से दिन में ठंड का एहसास बढ़ गया। धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड ने परेशान किया। दिन में शीत लहर चलने के बाद सोमवार को अधिकतमन तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। सोमवार को धर्मनगरी में पूरा दिन सर्द हवाएं चलती रही। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को ठंड बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.