कटिहार, जनवरी 3 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम में धीरे-धीरे बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर जिले के दिन और रात दोनों के तापमान में लगभग दो-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी रहेगा, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर बना रह सकता है। शुक्रवार को कटिहार जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान एकल अंक में बने रहने के कारण ठंड का प्रभाव खासतौर पर सुबह और देर रात अधिक महसूस किया जा रहा था। तापमान में संभावित बढ़ोतरी से लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों पर निर्भरता से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। मौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.