बुलंदशहर, जनवरी 15 -- कड़ाके की सर्दी के बीच जिले में कुत्तों और बंदरों के हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। ठंडे मौसम में इन जानवरों के आक्रामक होने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन कुत्ते और बंदरों के हमलों में घायल 250 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर भी एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सबसे अधिक मामले कुत्तों के काटने के सामने आ रहे हैं, जबकि बंदरों के हमले भी कम नहीं हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ऐसे घायलों को समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। पशु चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव और ब्रीडिंग सिस्टम में आए परिवर्तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.