आगरा, जनवरी 13 -- जनपद में सर्द मौसम में कुत्ता व बंदर हिंसक होकर बड़ों व बच्चों पर हमला कर रहे हैं। जिला अस्पताल में ही विगत ढाई माह में कुत्ता व बंदर के हमलों में घायल लोगों को 2570 एंटी रेबीज वैक्सीन लगाए गए हैं। नए साल में 13 जनवरी तक ही 380 लोग कुत्ता व बंदरों के हमलों में घायल हुए लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवा चुके हैं। एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों में कुत्तों के हमलों में घायलों की संख्या सबसे ज्यादा है। बुधवार को सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि 13 जनवरी तक जिला अस्पताल में कुत्ता व बंदरों के हमले में घायल 380 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। इनमें कुत्ता के हमले में घायलों की संख्या अधिक है। गत वर्ष दिसंबर माह में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या तो 1165 तक पहुंच गई। गत वर्ष नवंबर माह में भी 1025 लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.