लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। गढ़ी पावर हाउस से सप्लाई होने वाले शहर के कई मोहल्लों में गुरुवार को सात घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। हालांकि बुधवार को बिजली विभाग ने जमा योजना के काम के चलते सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली कटौती का रोस्टर जारी किया था, लेकिन बिजली सुबह साढ़े नौ बजे ही काट ली गई और साढ़े चार बजे सप्लाई चालू हुई। अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्य बढ़ जाने के कारण सप्लाई देर से शुरू हो सकी। गोला गोकर्णनाथ। शहर समेत पूरे इलाके में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता खासे परेशान हैं। गोला में मंगलवार को भी शिव मंदिर फीडर, फीडर नंबर-1 और फीडर नंबर-4 ब्रेकडाउन हो गए, जिससे घंटों बिजली गुल रही। यह पहला मौका नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं का कहना है कि यहां रोज किसी न किसी बहाने से बिजली काट दी जा...