रिषिकेष, नवम्बर 30 -- सर्द मौसम भी गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों को रोक नहीं पा रहा है। वीकेंड पर आसपास के राज्यों से पर्यटक मुनिकीरेती में खिंचे चले आ रहे हैं। सुबह से लेकर दिन ढलने तक गंगा में साहसिक पर्यटक के लिए रंग-बिरंगी राफ्टें नजर आ रही हैं। रविवार को सुबह से ही मुनिकीरेती में यूपी, हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर से पर्यटकों का तांता राफ्टिंग के लिए लगना शुरू हुआ। खारास्रोत और तपोवन में राफ्टिंग बुकिंग कार्यालयों में पर्यटकों की भीड़भाड़ दोपहर तक बनी रही। पर्यटकों ने शिवपुरी और बह्मपुरी से राफ्टिंग शुरू की, जिसमें शांत घाटियों के बीच से बहती गंगा में राफ्टिंग करते हुए पर्यटकों को शोरगुल सन्नाटे को चीरता हुआ सुनाई दिया। साहसिक पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि बरसात के बाद राफ्टिंग सत्र शुरू होते ही पर्यटक यहां जुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.