अलीगढ़, नवम्बर 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दी की दस्तक के साथ ही विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए खतरे भरे दिन शुरू हो गए हैं। तापमान में गिरावट का सीधा असर दिल, खून और फेफड़ों पर पड़ता है, जिसके चलते हृदय, टीबी और सांस रोगियों में अटैक व आघात का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। तापमान जैसे-जैसे नीचे उतरता है, खून का गाढ़ापन बढ़ने लगता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड में ब्लड वेसल सिकुड़ जाती हैं, जिससे हृदय पर दबाव बढ़ता है और ब्लड प्रेशर ऊपर जाने लगता है। यही कारण है कि सर्दी की शुरुआत दिल के मरीजों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण दौर माना जाता है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंघल बताते हैं कि कम तापमान में खून गाढ़ा होने से ब्लॉकेज या हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। जिन मरीजों के दिल की धमनियों में पहले से ही रुकावट है, उन्हें विशेष सतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.