समस्तीपुर, नवम्बर 11 -- पूसा। सर्द पछुआ हवा के साथ ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में गिरावट लगातार जारी है। मंगलवार को दिन का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 12.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से करीब 4.9 डिग्री कम है। इस दौरान करीब 5 किमी. प्रति घंटा की गति से चल रही पछुआ हवा कनकनी को बढ़ा रही है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 16 नवम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अगले चार दिनों तक आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान औसतन 7 से 10 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि इस दौरान सापेक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.