बहराइच, दिसम्बर 27 -- मिहींपुरवा(बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील के बोटनिहा गांव में हुई तीन बंदरों की मौत अधिक सर्दी लगने की वजह से हुई थी। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में यह खुलासा हुआ है। गांव में एक खेत में पांच बंदर बेहोश पाए गए थे जिन्हें ग्रामीण उठाकर अस्पताल लाए जहां दो को इलाज से राहत मिल गईथी। तीन मौत की भेंट चढ़ गए। तीनों का पोस्टमार्टम करके बिसरा बरेली जांच को भेजा गया है। एहतियात बरती जा रही है। पशु चिकित्सक डॉ.विपिन बिहारी तथा एलयू संतोष चौहान ने मृत बंदरों का पोस्टमार्टम किया है। डॉ. बिपिन बिहारी ने बताया कि बंदरों की मौत सर्दी के वजह से पाई गई है। बिसरा सुरक्षित कर आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने ने कहा कि बीमार दो बंदरों का इलाज कर वन विभाग को दे दिया गया था। वन विभाग में उन दो बंदरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.