फतेहपुर, जनवरी 5 -- जहानाबाद/धाता। दो अलग-अलग स्थानों पर सर्दी में गरीबों व जरुरतमंदों को राहत दिलाए जाने के लिए जनप्रतिनिधियों संग समाजसेवियों ने कंबलों का वितरण किया। सर्दी के मौसम में गरीबों ने कंबल पाकर राहत महसूस की। जहानाबाद नगर पंचायत परिसर में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, नपं अध्यक्ष सैय्यद आबिद हसन ने सर्दी में पांच सैकड़ा से अधिक गरीबों, असहायों व जरुरतमंदो को कंबलों का वितरण किया। वहीं विधायक ने शासन की योजनाओं का बखान किया। इस मौके पर ईओ पंकज सिंह, राघवेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, जियाउल हक, आदित्य सिंह, प्रयास यादव आदि मौजूद रहे। वहीं धाता ब्लाक के शुकुलपुर स्थित भुइयां बाबा परिसर में किसान नेता नरसिंह पटेल ने अपने जन्मदिन के मौके पर क्षेत्र की विधवा, दिव्यांग, असहाय एवं गरीब परिवारों को करीब पांच सैकड़ा रजाईयों के साथ ही सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.