प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत पट्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने नगर क्षेत्र में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से अलाव की समुचित व्यवस्था कराई है। नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, अस्पताल के आसपास एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव जलवाए गए हैं, जिससे राहगीरों, दुकानदारों, मजदूरों एवं जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि ठंड के इस प्रकोप में गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ऐसे में नगर पंचायत की जिम्मेदारी है कि वह उनके लिए आवश्यक इंतजाम करे। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से जारी रहे और कहीं भी लापरवाही न बरती जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.