सहारनपुर, दिसम्बर 20 -- कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। वर्तमान में शहर के 100 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। यह व्यवस्था मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर की गई है, ताकि लोग आसानी से ठंड से बचाव कर सकें। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सर्दी के मौसम में हर वर्ष यह व्यवस्था की जाती है। तापमान में और गिरावट आने पर अलाव जलाने वाले स्थानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। जरूरत पड़ने पर शहर में 200 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। यह व्यवस्था खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत देने वाली है, जो देर रात या सुबह जल्दी काम पर निकलते हैं और जिनके पास घर पर गर्म रहने की पर्याप्त सुविधा नहीं है। नगर निगम का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.