कन्नौज, दिसम्बर 15 -- कन्नौज। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। बीते कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते अस्पतालों में इलाज कराने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इनमें अधिकांश मरीज वायरल संक्रमण से पीड़ित बताए जा रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। जल्दी नंबर पाने की होड़ में कई बार लोगों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। मौके पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार सोमवार को जिला ...