कन्नौज, दिसम्बर 26 -- छिबरामऊ। निराश्रित पशु सेवा समिति खड़िनी द्वारा आस-पड़ोस के क्षेत्र में युवाओं की टीम ने अन्ना गोवंशों को खोजकर उन्हें सर्दी से बचाव के लिए लगभग 50 किलो गुड़ खिलाया। युवाओं की यह टीम आवारा पशुओं, घायल पशु-पक्षियों की इलाज की भी समुचित व्यवस्था कर रही है। इस दौरान दीपू सेंगर, गोलू शर्मा, गोपाल तोमर, शानू तोमर, नीरज शर्मा, अरुण सक्सेना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...