लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- सर्दी शुरू होते ही गरीबों, निराश्रितों को सर्दी से बचाव के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। शासन ने अलाव जलाने और कंबल बांटने के लिए बजट जारी कर दिया है। प्रशासन ने कंबल खरीद की टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए कंबलों की खरीद कर ली है। एक कंबल करीब 460 रुपए का पड़ रहा है। बताया जाता है कि तहसीलों को कंबल भेज दिए गए हैं। सर्दी बढ़ते ही कंबल बंटना शुरू हो जाएंगे। गरीबों, निराश्रितों और राहगीरों को सर्दी से बचाव के लिए हर तहसील को 50-50 हजर रुपया अलाव जलवाने के लिए भेजे गए हैं। अलाव जलाने के लिए साढ़े तीन लाख रुपए का बजट शासन से मिला है। इसके अलावा कंबल वितरण के लिए भी बजट जारी हो गया है। प्रति तहसील करीब पांच लाख रुपया कंबल वितरण के लिए दिया गया है। कंबलों की खरीद जेम पोर्टल पर टेंडर प्रक्रिया से की गई है। कंबलों की खर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.