कन्नौज, दिसम्बर 16 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से सर्दी का प्रकोप तेज होने लगा है। इससे राहगीर और गरीब तबके लोग परेशान हो गए हैं। राहत प्रदान करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख स्थानों पर धुआं रहित अलाव की व्यवस्था की है। नगर पालिका प्रशासन सर्दी के मौसम में सार्वजनिक और प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करता आ रहा है। पिछले साल से पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए नगर पालिका ने धुआं रहित अलाव की व्यवस्था की है। जिसके तहत एलपीजी गैस सिलेंडर से अलाव जलाए जा रहे हैं। धुआं रहित अलाव की लोग काफी सराहना भी कर रहे हैं। नगर पालिका ईओ अनिल कुमार ने बताया कि पिछले साल से धुआं रहित अलाव की व्यवस्था है। नगर के प्रमुख स्थान पर एलपीजी गैस सिलेंडर से चलने वाले अलाव जलवाए जा रहे हैं। अगर कहीं आवश्यकता है तो और स्थान पर भी अलाव की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.