महोबा, दिसम्बर 7 -- महोबा, संवाददाता। सर्दी की दस्तक के बाद भी गोशालाओं में गोवंशों को सर्दी से बचाव के लिए इंतजाम करने के सुध नहीं ली जा रही है।गोशाला में क्षमता से अधिक गोवंश होने से गोशाला संचालन में ग्रामीण लापरवाही के आरोप लगा रहे है। अधिकारी गोशाला संचालन में सुधार की बात कह रहे है। सर्दी से गोवंशों को बचाने के लिए टिनशेड में तिरपाल सहित अन्य व्यवस्थाएं मुहैया कराने के निर्देश के बाद भी कबरई विकास खंड की गा्रम पंचायत पसवारा में गोशाला संचालन में लापरवाही बरती जा रही है। गांव के मुन्ना, राहुल कुमार, धीरेंद्र, पवन कुमार आदि का आरोप है कि गोशाला में अब तक सर्दी से बचाव को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए है जिससे सर्दी में गोवंश ठिठुर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षमता से अधिक गोवंश हो गए है। पशु चिकित्सक डॉ लक्ष्मण सिंह राजपूत भी गोवंश...