मैनपुरी, जनवरी 3 -- भोगांव। क्षेत्र में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण सर्दी ने गरीब और असहाय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रशासन द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। न तो गरीबों को रहने के लिए छत मिल पा रही है और न ही सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त कंबल। जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र में गरीबों के लिए 1800 कंबल आए थे, जिनमें से लगभग 800 कंबल वितरित किए जा चुके हैं, जबकि शेष कंबल लेखपालों के माध्यम से बांटे जाने थे। नाम न छापने की शर्त पर एक तहसील कर्मी ने बताया कि इतनी बड़ी तहसील के लिए यह संख्या ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। बीती रात जगतनगर मोड़ पर एक मंदिर के पास एक वृद्ध खुले में ठंड से कांपता मिला। रैन बसेरे जाने की बात पर उसने कहा कि वहां केवल जान-पहचान वालों को ही जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.