हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। बुधवार को भीषण सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहा। कोहरे के कारण नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार गिरते तापमान के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। सुबह के समय आर्द्रता 86 प्रतिशत और शाम को 81 प्रतिशत रही, जिससे ठंड का असर और अधिक बढ़ गया। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर मात्र 200 से 300 मीटर रह गई। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही, वहीं कई स्थानों पर लोग हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हुए। हालांकि आसमान पूरी तरह साफ रहा और बादल नहीं छाए, इसके ...