औरैया, दिसम्बर 5 -- जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जूम मीटिंग में जनपद में संचालित योजनाओं तथा आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि तहसील स्तर पर संतुष्टि प्रतिशत में कमी आई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी गंभीरता से प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को नहरों, रजवाहों और माइनरों में कराए गए सिल्ट सफाई कार्यों तथा आगामी सिंचाई के लिए प्रस्तावित पानी के रोस्टर की विस्तृत डिजिटल डायरी तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यवार डिजिटल विवरण उपलब्ध होने से परीक्षण और सत्यापन आसान होगा। डीएम ने बताया कि दिशा की प्रस्तावित बैठक में...