बलिया, जनवरी 8 -- बलिया। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से भले ही आम जनजीवन परेशान हुआ हो, रबी की प्रमुख फसल गेहूं के लिए यह मौसम वरदान साबित होगा। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि मौसम ने यूं ही साथ दिया तो इस वर्ष गेहूं की पैदावार बेहतर रहने की पूरी उम्मीद है। उनके अनुसार, गेहूं की फसल को दिसंबर और जनवरी के महीनों में ठंड की सबसे अधिक जरुरत होती है। इसी दौरान पौधों में कल्ले निकलते हैं, जो सीधे तौर पर उत्पादन को प्रभावित करता है। ठंड जितनी अधिक होती है, उतना ही गेहूं का विकास बेहतर होता है। यदि इस अवधि में तापमान सामान्य से अधिक रहा तो फसल पर नकारात्मक असर पड़ता है। जनवरी माह में गेहूं के लिए अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहना सबसे उपयुक्त माना जाता है। इससे अधिक तापमान होने पर पौधों की बढ़वार प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.