उरई, दिसम्बर 22 -- कोंच। देर रात बुजुर्ग महिला के लिए युवा सभासद और 112 डायल पुलिस मानवता की मिसाल बन गए। देर रात तिलक नगर के सभासद रघुवीर कुशवाहा की नजर बुजुर्ग महिला पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वाहन रोककर महिला का हालचाल जाना। महिला सर्दी से बुरी तरह कांप रही थी। सभासद ने तत्काल चाय मंगवाकर बुजुर्ग महिला को पिलाई और अपनी शॉल उतारकर उसे ओढ़ा दी, जिससे महिला को कुछ राहत मिल सकी। सभासद रघुवीर कुशवाहा ने इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को फोन कर सहायता की मांग की। महिला को रैन बसेरे में लेे जाकर लेटाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.