पूर्णिया, जनवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार को भी कड़ाके की सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। लगातार नौवें दिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह से ही ठिठुरन भरी ठंड, कुहासा और बर्फीली हवा के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे। खासकर गरीब, मजदूर और फुटपाथ पर जीवन गुजारने वाले लोगों के लिए यह ठंड किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रही। इस बीच प्रशासन ने गरीबों और मजलूमों के बीच चादर कंबल वितरण किया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि तापमान सामान्य से बहुत अधिक नीचे नहीं गया, लेकिन लगातार चल रही ठंडी पछुआ हवा और धूप की कमी ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। सुबह के समय घना कुहासा छाया रहा, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.