बांदा, दिसम्बर 27 -- बांदा। संवाददाता बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी 50वर्षीय लाखन शनिवार की सुबह चारपाई में बैठा था। तभी सर्दी की चपेट में आ जाने से वह कंपकंपाने लगा। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई शिवलोचन ने बताया कि सर्दी लगने से उसकी मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...