उन्नाव, जनवरी 9 -- हिलौली। भीषण सर्दी व कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में ठंड के कारण आलू, सरसों के साथ टमाटर, मटर, मिर्च और बैंगन जैसी सब्जी फसलें पाले के कारण खराब हो रहीं हैं। किसान ओमप्रकाश त्रिपाठी, शिवमूरत सिंह, केशलाल के अनुसार पाले के कारण आलू की फसल में पत्तियों और तनों की वृद्धि रुक गई ह। सरसों की फसल में फूल और फलियों को नुकसान पहुंचा है। वहीं टमाटर, मटर, मिर्च और बैंगन जैसी सब्जी फसलों की खेती करने वाले किसान हीरालाल सरोज के मुताबिक, पाले के कारण पौधे मुरझा गए हैं, पत्तियां पीली और सफेद पड़ गई हैं। पौधों में फूल और फल नहीं आ रहे हैं। कृषि रक्षा प्रभारी अजय कुमार ने किसानों को पाले से बचाव के लिए अधिक सिचाई के साथ धुआं करने की सलाह दी है। उन्होने बताया कि हल्की सिंचाई से पाले का प्रभाव कम होगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.