कन्नौज, जनवरी 4 -- कन्नौज। शहर के सराएमीरा रोडवेज बस स्टॉप के निकट सर्दी लगने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जाता है यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और पिछले दो दिन पहले घर से निकल आई थी। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुरवा भुन्ना निवासी हेमराज की 32 वर्षीय पत्नी बीना शनिवार की देर रात सराय मीरा रोडवेज बस स्टॉप के निकट अकेली घूम रही थी। शीत लहर को देखते हुए पुलिस ने उसे रैन बसेरा में छोड़ दिया। जहां रविवार की सुबह सर्दी के चलते उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने बीना को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कर दिया। उधर बीना की खोजबीन में जुटे परिवारीजन जिला चिकित्सालय पहुंच गए और बीना को घर ले गए। बीना के जेठ महेंद्र कुमार ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उ...