कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर देहात/ रसूलाबाद,संवाददाता। जिले में सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। पारा गिरने व ठंडी हवाओं से बदला मौसम हृदय रोगियों व स्वांस के मरीजों के साथ रात में खेतों में डेरा डाले किसानों के लिए घातक साबित होने लगा है।मौसम बदलते ही बुखार केसाथ पेट व सीने के के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। गुरूवार को सर्दी लगने व सीने में दर्द से लालू गांव के एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाए।यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। मौसम बदलने के बाद भी जिले में बुखार के साथ जुकाम खांसी, उल्टी, सीने व पेट में दर्द आदि बीमारियों का प्रकेप बढ़ गया है। जबकि सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या में तेजी से इजाफा दिख रहा है। गुरूवार को कड़ाके की सर्दी के बावज...