बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता शीत लहर का प्रकोप थमता नजर नही आ रहा है। सर्दी लगने से तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी 2वर्षीय हर्ष पुत्र अजय सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी सर्दी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसी तरह जरैली कोठी निवासी 52वर्षीय सुरेद्र पुत्र गंगाराम को सोमवार की रात सर्दी ने जकड़ लिया। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलगांव निवासी 11वर्षीय अशिका पुत्री बलराम घर के बाहर खेल रही थी। तभी सर्दी लग जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...