कानपुर, दिसम्बर 7 -- कोहरे औऱ सर्दी में दिल्ली, हावड़ा, मुंबई औऱ लखनऊ रूटों की ट्रेनें भी रविवार को ठिठुरी दिखीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। रविवार को भी नौ नियमित सहित 17 ट्रेनें 16 स्पेशल घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। इस कारण करीब 542 यात्रियों ने टिकट रद्द करा दूसरे साधन पकड़े। कनेक्टिंग रिजर्वेशन की वजह से 17 यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से भेजा गया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर जानकारी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। रविवार को 04152 मुंबई एलटीटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 16 घंटे, 09526 नाहरगुल-हापा स्पेशल चार घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल पां, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल छह, 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत 02:15 घंटे, 12801 पुरुषोत्तम-एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्...