चित्रकूट, जनवरी 6 -- चित्रकूट। संवाददाता अत्यधिक सर्दी के दौरान भरतकूप थाना क्षेत्र के लूक पतौड़ा में हालत खराब होने पर मासूम ने दम तोड़ दिया। लूक पतौड़ा निवासी राम भरोसा के मासूम बेटे राज प्रजापति को परिजनों ने सीएचसी शिवरामपुर में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि मासूम राज की सर्दी लगने से हालत बिगड़ी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...