बागपत, जनवरी 4 -- सर्दी और शीतलहर के झपट्टे के साथ ही हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अस्पतालों की इमरजेंसी में रोज हार्ट अटैक के औसतन 5 और ब्रेन स्ट्रोक के 10 पीड़ित आ रहे हैं। कुछ को भर्ती भी करना पड़ रहा है। पिछले एक माह के भीतर जिलेभर में 20 से अधिक लोगों की हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से जान जा चुकी है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. श्रवण कुमार ने बताया कि सर्दी में रक्त की नसें सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में रक्त का प्रवाह धीमा या रुक सकता है। खून के थक्के भी बन सकते हैं। विशेषकर हायपरटेंशन (हाई बीपी) और डायबिटीज के मरीजों को 20 से 25 फीसदी खतरा बढ़ जाता है। कई बार शुगर और बीपी की दवाइयां सर्दियों में ठीक से काम नहीं करती हैं, लेकिन मरीज इन्हें लगातार लेता रहता है। दवाइयों के काम न करने पर तत्काल डाक्टर से मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.