पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्दी में मूंगफली स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है। मूंगफली को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। सर्दी के दस्तक देते ही शहर के विभिन्न बाजारों में मूंगफली की बिक्री जोरों से चल रही है। खासकर सड़क किनारे दुकान लगाकर मूंगफली की बिक्री हो रही है। वैसे भी ठंड के समय में मूंगफली की डिमांड बढ़ जाती है। मूंगफली खरीदने के लिए सड़क किनारे दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रहती है। शहर के भट्टा बाजार,रजनी चौक,लखन चौक, खीरु चौक, बहुमंजिला बाजार, गिरिजा चौक, मधुबनी बाजार,मंझेली चौक, पोलीटेक्निक चौक, लाइन बाजार, खुशकीबाग, गुलाबबाग,जनता चौक के साथ जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर सड़क किनारे मूंगफली की बिक्री हो रही है। मूंगफली स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होने के कारण सर्दी में इसकी मांग भी बढ़ जाती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.